Tarot Card Rashifal (5th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। कोई अधूरा कार्य पूरा होने की सम्भावना है। सेहत अगर खराब थी तो वो ठीक हो जाएगी। बेवजह के खर्चों से दूरी बना कर रखें। पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा।

वृष - आज वृष राशि के जातक बेवजह के लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाए रखें। बजट के अनुसार कार्य करेंगे तो धन संबंधी मामले में समस्याएं नहीं आएंगी। कार्यक्षेत्र की कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर में अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। सेहत में जो खराबी थी वो ठीक हो जाएगी। इस राशि के युवा करियर से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी।

कर्क- कर्क राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। बॉस की तरफ से आपको तारीफ सुनने को मिल सकती है। धन संबंधी समस्या अब दूर होती हुई दिखाई देगी। परिवार में बीच जो मन-मुटाव था वो ठीक हो जाएगा। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज किसी काम से दूर जा सकते हैं। काम को लेकर जो परेशानियां थी वो दूर हो जाएंगी। अपने घर की निजी बातों को किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स पर भी ध्यान देंगे।

कन्या- इस राशि के लोगों को आज सरप्राइज मिल सकता है। छात्रों को अपनी परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे। युवा वर्ग करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला- तुला राशि के जातक आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें। ससुराल पक्ष की तरफ से अचानक कोई दुखद खबर सुनने को मिलेगी।  किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर के काफी ख़ुशी मिलेगी। सेहत में जो उतार-चढ़ाव थे वो भी ठीक हो जाएगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक आज घर में किसी नए मेहमान के आने से काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- धनु राशि के जातक आज किसी कारणवश कार्यक्षेत्र के काम बाहर जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण के लिहाज से आज का दिन बेहद ही शानदार रहने वाला है। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है।

मकर- मकर राशि के जातकों को आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर जो चिंता थी वो ठीक हो जाएगी। सरकारी नौकरी करने वालों को आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छात्रों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे। इस राशि की महिलाएं काम-काज में काफी व्यस्त रहेंगी। माता-पिता के साथ बैठकर किसी जरुरी बात को लेकर निर्णय ले सकते हैं। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी।

मीन- मीन राशि के जातक आज वाहनों का प्रयोग बहुत ही सोच-समझ कर करें। बिना किसी से सलाह लिए बिना किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। बेवजह का धन खर्च करने से बचें। बच्चों के साथ खेल-कूद में समय बिताएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News