Tarot Card Rashifal (3rd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 09:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का साथ मिलेगा।

वृष- राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बिजनेस में नए उपकरणों को शामिल करेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। युवा किसी बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज नजर आएंगे। लव पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

सिंह- आज सिंह राशि वालों के सारे काम बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी दोस्त की सेहत की चिंता आपको सता सकती है।

धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। इस राशि के युवाओं को किसी वाद-विवाद में फंसने से बचना होगा। सेहत ठीक रहेगी।  

कुम्भ- संतान के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर के लिए साज-सज्जा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News