Tarot Card Rashifal (27th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Apr 27, 2024 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको रोज की अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर आपको मिल सकते हैं। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कुछ बेहतर योजना बनाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृष- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस का कोई काम पूरा होते-होते रुक गया था, जो वह पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। साझेदारी से किसी काम को करने में लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे पेंटिंग में व्यस्त रहेंगे।

कर्क- आज  बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा, शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से उलझने से बचें। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

सिंह- आज सिंह राशि वालों को पुरानी चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यवसाय में अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद खरीदने का मन बनाएंगे। सेहत पर ध्यान दें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। किसी पुराने दोस्त से धोखा मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

तुला- आज तुला राशि वालों को किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें, परिवार की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। किस परिजन से कोई महत्वपूर्ण तोहफा मिल सकता है। ऑफिस के किसी काम को समय से पूरा करने से राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने के लिए डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।

धनु- ऑफिस के किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी, पर अधिकारियों की मदद से काम को जल्दी पूरा कर लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कामों में लगा सकते हैं।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

कुम्भ- आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथी से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। युवा घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे।  

मीन- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। इस राशि के युवा अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करेंगे। पैर पर सूजन महसूस होगी।

Niyati Bhandari

Advertising