Tarot Card Rashifal (26th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Apr 26, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। भाईयों को साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे।

वृष - आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटका सकते हैं। कोई सरकारी काम बनता-बनता बिगड़ सकता है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद आज सुलझने की संभावना है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। व्यापार में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। ऑयली खान-पान से परहेज करें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला- आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी परिजन के यहां से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला करेंगे।

कुंभ- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। सिर में भारीपन रहने से परेशान रह सकते हैं।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

Niyati Bhandari

Advertising