Tarot Card Rashifal (21st March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जातक अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है।

वृष: वृष राशि के जातकों का आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें नहीं तो इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है। 

मिथुन: मिथुन राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में चल ही कोई परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएगी। अचानक से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बात करें सेहत की तो सिर दर्द रहेगा। 

कर्क: आज किसी भी तरह का निवेश बहुत ही सोच-समझ कर करें। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोई नया कदम उठाएंगे। परिवार में ख़ुशी भरा समय बिताएंगे। करियर से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले किसी की सलाह न लें। 

सिंह: सिंह राशि वालों आपको मेहनत के मुताबिक फल मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी। इस राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाएंगे। बाहर का जंक फ़ूड आपकी सेहत खराब करने का काम कर सकता है। 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी पिकनिक पर जाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। ऑनलाइन व्यापार में मनचाहा मुनाफा देखने को मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। आपके काम और गुणों की तारीफ न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर-परिवार और समाज में होती हुई नजर आएगी। रिलेशनशिप सुधारने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है। मसालेदार चीजें आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती हैं, ध्यान रखें।

धनु- आज भूमि-भवन से जुड़े किसी विवाद के हल हो जाने से राहत की सांस लेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने विरोधियों के साथ कड़ा मुकाबला कर सकते हैं। करीबी की शादी तय हो जाने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर के किसी मेंबर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मकर- आज के दिन मकर राशि वाले किसी के बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों से आपको तालमेल बना कर चलना होगा। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। खानपान का ध्यान रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।

कुम्भ- आज कारोबार को लेकर कोई साहस भरा कदम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। किसी बात को लेकर ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News