Tarot Card Rashifal (11th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट को आपस में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। इस राशि के छात्र नए कोर्स की जॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। नए व्यापार की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में आप हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। इस राशि के युवाओं को मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में किसी सदस्य की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आंखों में जलन रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। काम से जुड़े दस्तावेज ठीक से जांच लें। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक- आज इस राशि के लोगों को लेन-देन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। इस राशि के छात्रों का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर- आज पार्टनर और आपके बीच हो रहा विवाद दूर होगा। दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। आराम न मिलने से सेहत खराब हो सकती है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से बचना होगा। इस राशि के छात्र किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। विवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की एंट्री हो सकती है।

मीन- मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News