Tarot Card Rashifal (10th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- काम के लिहाज से आज का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। कारोबार में कोई डील पक्की होने की सम्भावना है। सेहत अगर खराब थी तो वो भी सही हो जाएगी। युवा वर्ग अपने काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे। नौकरी के लिहाज से भी दिन ठीक रहेगा।

वृष - आज इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम आपको बहुत फायदा देगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोगों का विवाह होने की  भी सम्भावना है। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा।

मिथुन- आज मानसिक रूप से खुद को काफी खुश पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत खास है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण धन खर्च हो सकता है।

सिंह- आज सिंह राशि के जातक घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। युवाओं का रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। कारोबार में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है। पार्टनर आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत से नए अवसर मिलेंगे। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। सेहत भी सही रहेगी।

कन्या- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन बेहतरीन है लेकिन व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। पेट संबंधित परेशानियां तंग कर सकती है। छात्रों को अध्यापकों की तरफ से तारीफ सुनने को मिलेगी।

तुला- तुला राशि वालों आज कोई भी काम बहुत ही सोच-समझ कर करें। अगर पुराना कोई काम अटका हुआ था तो वो पूरा हो जाएगा। परीक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता नहीं मिलेगी। शॉपिंग करने जाएंगे, धन खर्च होने की सम्भावना है।

वृश्चिक- आज का दिन काफी शांत रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने मिल सकती है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

धनु- आज धनु राशि के जातक काम को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यापार को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत खास है। युवा वर्ग नौकरी के लिए बाहर जाएंगे। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर- आज मकर राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपको कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। परिवार में प्रेम-प्यार बना रहेगा।  बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ- आज पारिवारिक माहौल अनुकूल हो जाएगा। नौकरी के लिहाज से कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।  गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। बिजनेस पार्टनर वालों को फायदा मिलने की सम्भावना है।

मीन- आज मीन राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा समय काम में बिताएंगे। आपकी किसी बात की वजह से किसी सदस्य का दिल दुःखी रहेगा। नौकरी के अलावा एक्स्ट्रा इनकम होने की सम्भावना है।  ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News