Tarot Card Rashifal (29th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। युवा पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। मन को शांत करने के लिए माता के साथ मंदिर जाएंगे।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। ऑफिस में बॉस के साथ किसी काम को लेकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।  

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। अपने अनुभवों को किसी के साथ शेयर करेंगे। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में रुचि लेंगे। ऑफिस के किसी काम को लेकर लापरवाही न करें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना की जाएगी। लंबे समय से रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। इस राशि वाले लोगों के पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपका व्यस्तता से भरा रहने वाला है। विदेश में रह रहे परिजनों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। काम में व्यस्त रहने के कारण साथी को समय नहीं दे पाएंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में पेरेंट्स को बताएंगे। माता की सेहत में सुधार नजर आएगा।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी बिजनेस में निवेश करने से पहले अपने बड़ो की सलाह लें। माता-पिता को कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।  

मीन- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News