Tarot Card Rashifal (26th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ किसी दोस्त के घर दावत में जाएंगे। इस राशि के युवा अच्छी नौकरी की तलाश में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष- आज इस राशि के लोग अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर अपने काम को सुधारने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस राशि के छात्र शिक्षा से जुड़े काम को समय से पूरा कर लेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कन्या- आज घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आगे बढ़ने के लिए कई ऑफर मिलेंगे। इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। भाई की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला- आज व्यापार में अच्छे ऑर्डर मिलने से काम में तेजी आएगी। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। गैस की तकलीफ रहेगी।

वृश्चिक- ऑफिस के कामों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों की पूरी सहायता मिलेगी। घर में शांति का माहौल बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घुटनों की तकलीफ बढ़ सकती है।

धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे।

मकर- आज मकर राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों का साथ मिलेगा। इस राशि के सिंगल लोग अपने क्रश को अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों का स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। साथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए नई उमंग लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News