Tarot Card Rashifal (25th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 06:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  मेष राशि के जातक आज काफी बिजी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में आय बढ़ोतरी की सम्भावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बढ़िया रास्ते मिलेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

वृष- आज मन किसी बात को लेकर उदास रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी सी और मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नई जगह पर निवेश करने का प्लान बनाएंगे। युवा वर्ग अपनी होशियारी से कोई नया मुकाम हासिल कर लेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

मिथुन- आज का दिन आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में काम करने वालों को समाज में मान-सम्मान मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। अपने माता-पिता की सलाह से ही कोई नया काम शुरू करें।

कर्क- आज बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते हैं। भूमि या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। कोर्ट से जुड़ा फैसला आपके हक में होगा। सेहत से जुड़ी किसी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

सिंह- आज सिंह राशि के जातक दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों का मन किसी दुविधा में रहेगा। युवा वर्ग आलस में अपना काम खराब कर बैठेंगे। आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। स्किन इन्फेक्शन हो सकती है।

कन्या- आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस चल रही थी वो ठीक हो जाएगी। छात्रों का मन पढाई में लगा रहेगा। बाल झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। करियर को लेकर मन किसी दुविधा में फसा रहेगा। ऑनलाइन काम में मुनाफा होने की सम्भावना है।

तुला- आज तुला राशि के जातकों को किसी धार्मिक कार्यक्रम में जानें का मौका मिलेगा। अचानक से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।

वृश्चिक- नौकरी कर रहे लोगों को आज गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। कारोबार के लिहाज से किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। परिवार में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। सिंगल लोगों का भो विवाह हो सकता है।

धनु- आज पहले से ज्यादा कारोबार में फायदा देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस होने की सम्भावना है। जो लोग विदेश से जुड़ा काम करते हैं उन्हें संभल कर रहने की जरुरत है। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन होंगे। सेहत में भी कोई दिक्कत नहीं रहेगी।

मकर- आज ऑफिस में दिन आपके लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है। पैरों में दर्द रहेगा। आज धन-धान्य से आपका घर भरा रहेगा।

कुम्भ- आज नौकरी में प्रमोशन मिलने से ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मीन- आज मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार के लिहाज से भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर आ सकता है। शादीशुदा जीवन काफी खुशनुमा बना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News