Tarot Card Rashifal (21st February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को किसी महत्वपूर्ण संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। दिन भर काम की वजह से थकान महसूस करेंगे।                                    

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। युवाओं को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में समय अनुकूल रहेगा, रिश्तों में मिठास आएगी। माता के साथ मन की बात शेयर करेंगे।  

कर्क- आज इस राशि के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर बहुत काम आएंगी। तो छात्र विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, उनका यह सपना पूरा होगा। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत बेहतर रहेगी।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बढ़िया मौका मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। दोस्तों के साथ मिलकर निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं।

तुला- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के अविवाहित युवाओं को बड़े और अच्छे घर से रिश्ते आ सकते हैं। सिर में दर्द रहेगा।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुकाबले लाभ न मिलने से परेशान रहेंगे। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर किसी दोस्त से बात कर सकते हैं। पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। शुगर के कारण तकलीफ होगी।

धनु- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कोई नए अवसर लेकर आने वाला है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मनचाहा बदलाव लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।  बुजुर्गों को कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कला कौशल में भी सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने पर सोच-विचार कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News