Tarot Card Rashifal (16th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Feb 16, 2024 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके  व्यक्तित्व में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा। बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

वृष- ऑफिस में आपको प्रमोशन मिलने के चांस हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जाने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता को कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी से बहसबाजी में न फंसे। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की करता देख आपको प्रसन्नता होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर अच्छा खासा धन खर्च होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। विवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।  

तुला- ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कई बड़े अवसर लेकर आने वाला है। पैसों का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्तों को लेकर घर वालों से बातचीत कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी सरकारी योजना पर निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बेहतरीन तोहफा मिल सकता है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को प्रपोज करने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। सिर में भारीपन रहेगा।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करने का विचार करेंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

Niyati Bhandari

Advertising