Tarot Card Rashifal (13th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

वृषभ- कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को सामने रखने में कामयाब होंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग साथी को अपने परिवार के साथ मिलवा सकते हैं। यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को सीनियर्स का मार्गदर्शन मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में कोई जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष से आपको मनचाहा सुख प्राप्त होगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। खरीदारी करते समय अपने बजट का खास ध्यान रखें। इस राशि के बच्चे अपने पसंदीदा काम को करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक- राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। सिर में दर्द रहेगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं को मनपसंद उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कुम्भ- करियर संबंधी जो बातें रुकी हुई हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपाय मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग किसी भी तरह की लापरवाही न करें। हो सके तो मसालेदार चीजों से परहेज करें।

मीन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News