Tarot Card Rashifal (10th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Feb 10, 2024 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए काम को शुरू करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। जो लोग वाहन खरीदने का मन बना रहे थे, उनका सपना पूरा होगा।

वृष- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। इस राशि के छात्रों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। बच्चों को सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होता हुआ नजर आएगा। लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला सुलझ सकता है। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। अधिक काम की वजह से थकान रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बनाएंगे। इस राशि की महिलाएं घर की सजावट का सामान खरीदन सकती है। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने से मन परेशान रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौक मिलेगा। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में किसी नए निवेश को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विरोधी आपसे दूरी बना कर रखेंगे। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

धन- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लोगों से मिले सुझावों पर विचार करते हुए योजना में बदलाव करें। किसी बात को लेकर माता-पिता से बहस हो सकती है। शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।  

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी प्रोजेक्ट में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। युवाओं को आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके काम से बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबे समय बाद वार्तालाप हो सकता है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। 

Niyati Bhandari

Advertising