Tarot Card Rashifal (9th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Feb 09, 2024 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी नए काम को शुरू करने के लिए बड़ो का साथ और सहयोग मिलेगा। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अविवाहित लोग शादी के बंध में बंधन सकते हैं।  

वृष- कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में गर्माहट बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।  

कर्क- व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। संतान किसी चीज की आपसे फरमाइश कर सकती है। लव लाइफ में पहले से ज्यादा मधुरता देखने को मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सुखद रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। सिर में दर्द रहेगा।  

कन्या- बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। करियर से जुड़ी बातों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को घरवालों की मंजूरी मिलेगी। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मजबूती आएगी।

तुला- आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए अपने किसी काम को समय से पूरा करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। बेकार के कामों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। संतान के व्यवहार में आए बदलाव को जानने की कोशिश करें।

धनु- आज का दिन आपके लिए सामन्य रहने वाला है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। परिवार में बड़ों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वला है। परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। महिलाएं अपनी मनपसंद की चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से मनचाही इच्छा पूरी होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ नजर आएगा। सेहत उत्तम रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising