Tarot Card Rashifal (4th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Sunday, Feb 04, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक आज हर काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे। युवा वर्ग घर-परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। छात्र पढ़ाई से जुड़ा कार्य जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। पेट में दर्द हो सकता है।

वृष- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ बहस न करें। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग करियर से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार वालों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। खान-पान में थोड़ा बदलाव करें।

मिथुन- आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सैलरी बढ़ने की सम्भावना है। शेयर मार्किट में भी अच्छा ख़ासा मुनाफा मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा।

कर्क- आज कारोबार में किसी अपने से धोखा मिल सकता है। करियर संबंधी चिंता दूर होती हुई दिखाई देगी। युवा वर्ग को काम के लिहाज से घर से दूर जाना पड़ सकता है। तले-भुने खाने से परहेज करें। प्रेम संबंध भी सुखद बने रहेंगे।

सिंह- आज का दिन कुछ खराब रह सकता है। ऑफिस के काम को लेकर काफी स्ट्रेस में रह सकते हैं। इस राशि के युवा काफी खुश रहेंगे। संतान की सेहत की चिंता सताएगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको परिवार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। आपके जीवन से सारी परेशानियों का अंत होगा। अचानक से धन आगमन होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। कुछ समय अकेले में बिताएंगे।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में आपकी किसी बात से अधिकारी का मूड खराब हो सकता है। कारोबार में प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। धन की आय तो होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। युवा वर्ग अपने गुस्से को कण्ट्रोल कर के रखें।

वृश्चिक- आज कारोबार में समय ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है। उधार का लेन-देन करने से बचें। दोस्तों के साथ डिनर करने का प्लान बनाएंगे। गले में इंफेक्शन होने की सम्भावना है।

धनु- आज धनु राशि के जातक जो राजनीति से जुड़े हैं उनके लिए समय थोड़ा खराब रहेगा। व्यापार के लिहाज से देखा जाए तो समय बहुत बेहतर है। पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ेगा। छात्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे।

मकर- आज करियर संबंधी समस्या सुलझाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में दूसरों के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी पैदा हो सकती है। सिर में भारीपन हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा।

कुम्भ- आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाएंगे। धन की कमी महसूस होगी। युवाओं के जीवन से सारी परेशानियों का अंत होगा। कार्य में गति आएगी, सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। शाम के समय घूमने जाएंगे। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।

मीन- आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलने की सम्भावना है। दोपहर से खर्च की बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, चोट लगने की सम्भावना है। युवा वर्ग जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। 

Prachi Sharma

Advertising