Tarot Card Rashifal (31st January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2024 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ऑफिस के किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

वृष- काम संबंधी बातों को आगे बढ़ाने के लिए किसी सही व्यक्ति का साथ मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनकी यह इच्छा पूरी होगी। माता-पिता के साथ बैठकर किसी जरूरी बात पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन- वर्किंग महिलाओं के लिए संतुलन बनाए रखने में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। मन को शांत करने के लिए किसी मंदिर में जाएंगे।

कर्क- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। सिर में भारीपन रहेगा।
 
सिंह- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इस राशि के अविवाहित लोगे शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।
 
कन्या- आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आंखों में जलन रहेगी।

तुला- नौकरीपेशा लोगों को काम में बढ़ोतरी मिल सकती है। इस राशि के युवा अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ बहस हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।  

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोगों का दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें। बच्चों की विवाह संबंधी समस्या जल्द खत्म होगी। खानपान का खास ध्यान रखें।

धनु- आज माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी दोस्त के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लव पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। परिवार के साथ डिनर पर जा सकते हैं।  

मकर- व्यापार कर रहे लोग अपनी किसी डील को पूरा करने के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद लेंगे। ऑफिस में अपना काम किसी दूसरे पर छोड़ने से बचें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होने की संभावना है। गैस की समस्या रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के युवा अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। वजन बढ़ सकता है।

मीन- मीन राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे। भाई-बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। संतन की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News