Tarot Card Rashifal (19th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Jan 19, 2024 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी काम में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर लें। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लेने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। रिश्तेदारों के घर जाने का प्लान बन सकता है। मन शांत रहेगा।

वृषभ- आज इस राशि के युवा घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी दोस्त की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भरोसा करने से बचना होगा। एसिडिटी से परेशान रहेंगे।

मिथुन- आज किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। पिछले कुछ दिनों से चल रही चिंता दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिल सकता है।  

कर्क- आज कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं, उनका दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर का आपके ऊपर बढ़ता विश्वास देखकर सकारात्मकता महसूस होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह- कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता जी से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग साथी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या- कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। फैमिली के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

तुला- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। दांतों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचें, नहीं तो पार्टनर से धोखा मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।

धनु- बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। किसी विदेशी कंपनी से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। माता के साथ बैठकर बातें करेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। संतान की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कुम्भ- मन को शांत करने के किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में कम और इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। संतान किसी बात को लेकर जिद कर सकती है। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। लवमेट खुश रहेंगे।

Niyati Bhandari

Advertising