Tarot Card Rashifal (15th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ बातें शेयर करेंगे। छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।

वृष- ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का विचार बनाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। पेट में दर्द रहेगा।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के युवा खुद को जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कुछ मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांस के कुछ हसीन पल व्यतीत करेंगे।  

कर्क- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। माता-पिता की तरफ से कोई महत्वपूर्ण तोहफा मिलेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा।

तुला- कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। संतान की संगति की और विशेष ध्यान देना होगा। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। भाई के साथ व्यापार के किसी काम को लेकर बहस हो सकती है। एलर्जी के कारण तकलीफ हो सकती है।  

धनु- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नए काम की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। गैस संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे।  

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने पर योजना बना सकते हैं। प्राइवेट काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। सेहत बेहतर रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। अधिकारी वर्ग पूरी मेहनत से अपना काम पूरा करेंगे। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करेंगे। बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छात्र रहेगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News