Tarot Card Rashifal (8th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने की उम्मीद है। किसी की बातों में आकर निवेश करने का फैसला न लें। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  

वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। रुके हुए काम को शुरू करने के लिए ससुराल पक्ष से पैसों का मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।  

मिथुन- आज व्यापार में आ रही किसी रुकावट को लेकर परेशान रहेंगे। इस राशि की युवा किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क- आज का दिन आपका बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत कर सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। सेहत ठीक रहेगी।  

सिंह- आज सिंह राशि वालों को किसी विदेशी कंपनी से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के चांस हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चे दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

तुला- बच्चों के भविष्य के लिए कुछ निवेश करने की योजना बनाएंगे। पिता जी आपके साथ किसी काम को लेकर जरूरी बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई टेंशन चल रही थी तो वह दूर हो जाएगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। पार्टनर आपको स्पेशल फील करवाने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आंखों में जलन रहेगी।

मकर- आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। बिजनेस में मुनाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों के साथ कोई जरूरी बात शेयर कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

कुम्भ- आज अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर कुछ नया करने का मन बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज दूर हो जाएगी। भाई-बहन के रिश्तों में प्यार बना रहेगा। माता-पिता को कोई तोहफा दे सकते हैं। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

मीन- आज यात्रा के दौरान किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वर्किंग महिलाएं घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। लवमेट प्यार के नशे में खोए रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News