Tarot Card Rashifal (2nd January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Jan 02, 2024 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। जो लोग सरकारी कामों से जुड़े हैं उनको अच्छे स्तर पर मुनाफा होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। बच्चे जोखिम भरे काम से दूर रहें, चोट लगने की संभावना है।

वृष- ऑफिस में अधिकारियों के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद उठाएंगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन- आज नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। काम में प्रमोशन होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। गैस की समस्या हो सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आ जाने से अच्छा खासा धन खर्च होगा। बिजनेस में मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी रिश्तेदार से बात कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए कुछ परिवर्तन लेकर आने वाला है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में उन्नति होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।

तुला- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। माता से कोई बड़ी बात पता लग सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर पिता से बहस होने की संभावना है। घर में चल रहे किसी तनाव से परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत करेंगे। मन में चल रही किसी बात को माता के साथ शेयर कर सकते हैं। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जो लोग अपने काम में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, समय बहुत अच्छा है। इस राशि के युवाओं में एक नया जोश देखने को मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी काम को करने में दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। क्रश को अपने पास बैठा देखकर सिंगल की दिल की धड़कन तेज हो जाएगी। परिवार के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को अपने मन की बात कहने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। 

Niyati Bhandari

Advertising