Tarot Card Rashifal (1st January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Jan 01, 2024 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर परिवार के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होने से राहत की सांस लेंगे।  

वृष- आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होने के चांस हैं। इस राशि के बच्चे खेलकूद में अपना समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अंतरंग क्षणों का पूरा मजा लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी दोस्त या रिश्तेदार की वजह से व्यापार में लाभ होगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

कर्क- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन  राहत पूर्ण रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को इंप्रेस करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं।

सिंह- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। इस राशि के छात्र अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श करेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ बहस हो सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शाम को बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सिंगल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस राशि के युवा अपनी छोटी-मोटी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अपनी लव लाइफ में सुधार करने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  

मकर- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी। लव लाइफ में चल रही अनबन आज समाप्त हो सकती है। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। सेहत ठीक रहेगी।  
 
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्र पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर करने के लिए किसी दोस्त की मदद ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने जीवन में कुछ नया करने का प्लान बनाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई दोस्त आपसे कोई आर्थिक मदद मांग सकता है। किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बातचीत होगी। माता-पिता से कोई मनचाही चीज उपहार में मिल सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising