Tarot Card Rashifal (29th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Dec 29, 2023 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कारोबार के विस्तार को लेकर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है। लंबे समय से सोचा हुआ काम आपके परिश्रम से पूरा हो जाएगा। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

वृष- आज दिन की शुरुआत में ही आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम के साथ-साथ परिवार को समय देने में भी सफल रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस का नशा सिर चढ़कर बोलेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को भाई-बहन की मदद से अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। मन काम में लगेगा, जिसका असर आपकी कार्य क्षमताओं पर पड़ेगा। घर की जरूरत की वस्तुओं के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ मिलकर पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या- प्रॉपर्टी का व्यापार कर रहे लोगों का दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है, कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में  काम करने के तरीके को बदलने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

तुला- आज तुला राशि वाले व्यापार के मामले में नई योजना बनाएंगे। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है। इस राशि के युवाओं को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

वृश्चिक- व्यवसाय में आज गतिविधियां पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी रहने वाली हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन का पूरा लाभ उठाएंगे। मन को शांत करने के लिए शाम को मंदिर जा सकते हैं। सिंगल लोग क्रश को अपने मन की बात बोलेंगे।

धनु- आज इस राशि के युवा अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से आपके काम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अचानक से सेहत खराब हो सकती है।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद होने की संभावना है। माता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा।

कुम्भ- आज कामकाज में आपके आत्मविश्वास की झलक देखने को मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक से मुलाकात हो सकती है। जीवन साथी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। पिता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।  

मीन- आज मीन राशि वालों को विवाह संबंधी निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising