Tarot Card Rashifal (26th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2023 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान के करियर को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर कुछ नया प्लान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से काम में सफलता मिलेगा। परिवार के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में पहले से ज्यादा नजदीकियां आएंगी। छात्रों को मनचाही सफलता मिल सकती है। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। वैवाहिक जीवन को खास बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। लव पार्टनर की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन लेने का सपना पूरा होगा। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
 
तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपको कुछ नई योजना बनानी पड़ सकती है। किसी पारिवारिक समस्या को शांत रहकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

वृश्चिक- आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बना कर रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने से काम में बहुत नुकसान हो सकता है।

धनु- व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में गति बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश करेंगे। सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधी मामले में जीत मिलेगी। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। शाम के समय किसी दोस्त की बर्थ डे पार्टी को ज्वाइन करेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा करने की  कोशिश करेंगे। घर वाले आपके प्रेम विवाह के लिए मान जाएंगे। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। मन की किसी परेशानी को दोस्त के साथ शेयर करेंगे। जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा देने का प्लान बनाएंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News