Tarot Card Rashifal (22nd december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को दिन शानदार रहने वाला है। माता-पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृष- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। प्रेम जीवन बीता रहे जातकों के लिए दिन खास रहेगा। युवा वर्ग  व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। इस राशि के छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का साथ मिलेगा। माता जी के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक जा सकते हैं। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्याएं दूर होंगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई उपहार मिलेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस राशि के युवा अपनी किसी पुरानी गलती को सुधारने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति सजग रहें। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के युवा अपनी ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को भाई-बहन की मदद से अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, उनकी कोई डिमांड माता-पिता पूरी करेंगे। आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। लव लाइफ में खुशियों की बहार छाई रहेगी।  

तुला- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मिलकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो जाएगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए कई सौगातें लेकर आने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। घर में विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
 
धनु- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।

मकर- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बचकर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। काफी समय से सोची हुई चीज आज खरीद सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहने वाला है। घरेलू मामलों को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News