Tarot Card Rashifal (14th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Dec 14, 2023 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष - आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहना वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। पारिवारिक सुख मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृष- इस राशि के लोग बिजनेस में सोच-समझ कर फैसला लें। नए व्यापार को शुरू करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर किसी दोस्त की शादी में जाएंगे। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता की तरफ से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।  

कर्क- जो लोग वाहन या जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। कहीं से धन वापस मिलने की संभावना है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

कन्या- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के बच्चों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। घुटनों का दर्द रहेगा।  

तुला- आज तुला राशि वालों को व्यापार में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से संबंधी सारे काम आज पूरे हो जााएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। समाज सेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संयम से बात करें, नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। विवाह संबंधी फैसला तय हो सकता है।

धनु- आज इस राशि के युवा वर्ग के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। वजन अचानक से बढ़ सकता है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में राहत मिलेगी। वैवाहिक  जीवन सुखद रहेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। आंखों में जलन हो सकती है।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। भाई-बहन के साथ मिलकर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों को अपने करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। 

Niyati Bhandari

Advertising