Tarot Card Rashifal (8th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने दुश्मन का सामना करना पड़ सकता हैं। परिवार में माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। पिता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।  

वृष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लवमेट से कोई स्पेशल उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन- आज काम में सुस्ती के बावजूद भी आपका मन खुश रहेगा। दूर स्थान से शुभ और अनुकूल समाचार मिलेंगे। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। करियर संबंधित अवसरों की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के युवा भविष्य से जुड़े निर्णय बहुत ही सोच-विचार कर ही लें। पैरों में सूजन होने से तकलीफ हो सकती है।

सिंह- सरकारी सेक्टर में काम करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। छात्र अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कन्या- आज कन्या राशि वाले अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए विशेष योजना बनाएंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। माता के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

तुला- आज तुला राशि वालों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। वजन अचानक से बढ़ सकता है।

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोग किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। इस राशि के युवा अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के मामले में दिन शुभ रहने वाला है।

धनु- आज धनु राशि वालों के सारे काम बनते चले जाएंगे। परिवार में आपके विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि वाले जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। अनुभवी व्यक्ति से मेल-मिलाप होने से अच्छा लाभ मिलेगा। नवविवाहित लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News