Tarot Card Rashifal (6th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2023 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उधार दिए हुआ पैसा कहीं से वापिस मिल सकता है। परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। छात्रों को किसी भी काम को करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। लव लाइफ को पहले से बेहतर बनाने के लिए कुछ खास ट्राई करेंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। मन को शांत करने के लिए शाम को मंदिर जाएंगे।

कर्क- रुके हुए काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। माता के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम और शिक्षा संबंधी निर्णय सफलता दिलाएंगे।

सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पिता के साथ बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- आज कन्या राशि वाले घर में चल रहे कलह-क्लेश से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। सेहत में सुधार होगा।

तुला- आज किसी दोस्त की बातों में आकर निवेश न करें। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बच्चों का मन नई-नई चीजे खरीदने को करेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। सेहत उत्तम रहने वाली है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। किसी से भी अपने मन की बात न करें। कोई पुराना दोस्त घर पर मिलने के लिए आ सकता है। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

धनु- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी दोस्त से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में अनबन दूर होगी। भाई के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मीन- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News