Tarot Card Rashifal (10th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। ऑफिस में अधिक काम होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- ऑफिस में चल रही परेशानी को लेकर मन थोड़ा अपसेट रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। व्यापार में हुए नुकसान को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। आपकी कही हुई कोई बात माता-पिता को बुरी लग सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। कॉलेज में आपकी अच्छी एक्टिविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। पैसों के मामले में बहुत ही समझदारी से फैसले करने होंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। ससुराल पक्ष को तोहफा मिलेगा।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर कोई भी फैसला बहुत ही सोच-विचार कर लें। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। किसी भी सरकारी दस्तावेजों पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़े लें।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए बहुत लकी रहने वाला है। परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।
 

तुला- तुला राशि वालों को आज अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी को उधार लेने-देने करने से बचना होगा। बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। साथी के साथ रोमांटिक मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वो पहले से दूर होगी। बच्चे अपनी मनपसंद चीज के लिए जिद कर सकते हैं।

धनु- आज दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। कामकाज की गति में बढ़ोतरी होगाी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट एक-दूसरे के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए आत्मविश्वास भरा रहने वाला है। बिजनेस के मामले में आप कोई मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। भाई-बहन की और से कोई छोटा सा सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिल सकती है। मनोरंजन पर अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में बॉस के साथ मधुरता बनी रहेगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आने का योग बन रहा है। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से निजात मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News