Tarot Card Rashifal (9th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आनंदमय रहने वाला है। घर में किसी अतिथि के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृष- आज नौकरीपेशा लोगों को काम के चलते कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हक में नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात कहने का प्रयास करेंगे। कमर दर्द की परेशानी योगा के जरिए दूर हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों का संगीत या कला के प्रति रुझान बढ़ सकता है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। लव पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।

सिंह- इस राशि के छात्रों को आज बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। छोटे भाई के साथ खेलकूद में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कन्या- आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा आदि पर जा सकते हैं। इस राशि के युवा अगर इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा। मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं।

तुला- आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। संतान किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई के काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। किसी को भी उधार देने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। आज का काम कल पर न टालें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले संतान की किसी गलती को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में न होने से निराशा बनी रहेगी। जीवनसाथी की किसी बात का बुरा लग सकता है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को समझने की कोशिश करें। छात्रों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलने से पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी नई भूमि या वाहन लेने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। मन में चल रही उदासी को दूर करने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिर दर्द और एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है।

मीन- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। इस राशि के युवा कार्यक्षेत्र के किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। घर पर धार्मिक आयोजन करने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News