Tarot Card Rashifal (23rd september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय पर पूरा करने का तनाव बना रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पार्टनर लव लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगी। परिवार में चल रही परेशानियों का असर सेहत पर पड़ेगा।
वृष- व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पुराने दोस्तों से मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छात्रों को कुछ विषयों में दिक्कत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। संतान के साथ बैठकर किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट हाथ में आएगा। छात्र शिक्षा से जुड़े काम को समय से पूरा कर लेंगे। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। ज्यादा भागदौड़ करने से सेहत पर असर पड़ सकता है।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। सरकारी मामले को हल करने के लिए दोस्तों की सहायता
मिलेगी। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। अचानक से धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार वालों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं।
कन्या- आज किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान अपने जरूरी सामान का ख्याल रखें। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। छात्रों को परीक्षा में बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है।
तुला- कपड़ों का व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। इस राशि के बुजुर्गों का भक्ति-भाव में मन लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी दोस्त से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी रुचि बनाएंगे। युवाओं को किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। बदलते मौसम के चलते सेहत खराब हो सकती है।
धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की विदेश जाने की खबर सुनकर मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा महसूस होगा। लव लाइफ में कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करेंगे। किसी वाहन को चलाते समय सावधानी बनाए रखें।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। सोचे हुए काम को खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। मन में चल रही किसी बात को परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। लव पार्टनर से धोखा मिल सकता है। घर में कुछ करीबी मेहमान आ सकते हैं। अनचाहे साधनों से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें।
मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के युवा किसी की बातों में आकर अपना नुकसान करवा बैठेंगे। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा।