Tarot Card Rashifal (20th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 07:19 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में विस्तार करने के बारे में सोचेंगे। भाई-बहन के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत भी सही रहेगी।

वृष- आज दिन की शुरुआत किसी गुड न्यूज के साथ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बेवजह का क्रोध करने से बचें। बाहर के खान-पान में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन- आज कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बना रहेगा। मित्र के सहयोग से व्यापार की समस्या को हल कर लेंगे। छोटी सी बात को बढ़ावा न दें नहीं तो परेशानी उत्पन्न हो सकती है। शादीशुदा जीवन में चल रही समस्या से भी निजात मिलेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। तरक्की के रास्ते में युवाओं का पाला कुछ परेशानियों से पड़ सकता है। रुका हुआ धन वापिस मिलने की सम्भावना है।

सिंह- आज सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार मन को सुकून प्रदान करेगा। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का विवाद खड़ा हो सकता है।

कन्या- आज का दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। ऑफिस के हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। सामाजिक दायरा भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा।  घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। अपनी वाणी से सबका मन मोहने में कामयाब रहेंगे।

तुला- आज कार्यस्थल पर स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संगीत या नृत्य कला की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।  युवाओं का नए काम को लेकर अधिक उत्साह काम को खराब कर सकता है। पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद भी खत्म हो जाएंगे।

वृश्चिक- आज जीवन में सुधार लाने के लिए दिनचर्या बदलनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आवश्यक कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास में कमी काम को खराब कर सकती है। बिना सोचे-समझे किसी भी जगह निवेश न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी से काम करें। वाहन या भूमि सुख की प्राप्ति होगी। जोड़ों में दर्द हो सकता है।

मकर- आज आय की प्राप्ति होगी लेकिन इसके साथ खर्चें भी बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद पाकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत से जुड़ी जो परेशानियां थी दूर हो जाएंगी।

कुम्भ- आज कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार की कोई जरुरी सूचना किसी के साथ शेयर न करें। दोस्तों के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। घरेलू मामले में किसी अनुभवी की राय जरूर लें।

मीन- आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर ईमानदार रहें। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News