Tarot Card Rashifal (9th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके काम की प्रशंसा करेगा। किसी नए कारोबार को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान के साथ किसी खास बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृष- अगर लंबे समय से कोई पुरानी समस्या चल रही थी तो वह समाप्त होगी। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। संतान की फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। किसी सरकारी काम के पूरा होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई बहुत बड़ी गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। वजन संबंधी मामले को नजरअंदाज करने की भूल न करें।  

कर्क- परिवार के किसी सदस्य के विवाह में अगर कोई परेशानी आ रही थी तो वह आज दूर होगी। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। मन को शांत करने के लिए पुराने दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। सर्दी- बुखार की समस्या हो सकती है।

सिंह- आज पैसे कमाने के एक से अधिक मार्ग मिलेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। खान-पान में नियंत्रण रखें नहीं तो पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला- आज मन में चल रहे नकारात्मक विचारों का अंत होगा। हर काम को करने में उत्सुकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी की छोटी सी बात मन को परेशान कर सकती है। भाई-बहन के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर मौका हाथ लग सकता है। काम के साथ-साथ जीवनसाथी की जरूरतों को भी नजरअंदाज न करें।

धनु- आज का पूरा दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा लाभ न मिलने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान पर लेकर जा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी मनचाही सफलता मिल सकती है।  

मकर- दोस्तों के साथ मिलकर किसी नई योजना में धन लगाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। परिवार में चल रहे तनाव को खत्म करने में कामयाब रहेंगे।  

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के आर्शिवाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ में किसी बात को लेकर साथी के साथ बहस हो सकती है।  सेहत का ध्यान रखें।

मीन-  आज का दिन मीन राशि वालों के लिए थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन से भरे पल बिताएंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News