Tarot Card Rashifal (2nd september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपकी मधुर वाणी सबको मोहित करेगी। व्यापार में हर काम को आत्मविश्वास के साथ करें। युवा वर्ग करियर का कोई भी निर्णय बहुत ही सूझ-बूझ के साथ लें। ज्यादा काम की वजह से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे।

वृष- आज ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा। अगर नौकरी कर रहे हैं तो उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम को लेकर मन थोड़ा कंफ्यूज रह सकता है। आंख की इन्फेक्शन होने की संभावना है, संभल कर रहें।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में खुद को बहुत ही आनंदित महसूस करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। एक्स्ट्रा इनकम होने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह की बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। युवाओं के द्वारा किए गए काम की सराहना दूर-दूर तक फैलेगी। भाई-बहन का आपसी प्रेम-प्यार बरकरार रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत बढ़िया रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में मुनाफा संभव है। परिवार का सहयोग छात्रों के आत्मविश्वास को और भी बढ़ा देगा। भूमि से जुड़े काम में कोई व्यवधान आ सकता है।

कन्या- आज पैसों की कमी को दूर करने के लिए व्यापार में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां पहले से भी ज्यादा बढ़ेंगी। लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला- आज कारोबार में छोटी सी गलती भविष्य में बड़ी समस्या को बुलावा दे सकती है। कार्यक्षेत्र के कामों में मन लगा रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। घर में किसी के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक- आज व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचें अन्यथा सेहत पर असर पड़ेगा। व्यापार में समय थोड़ा गड़बड़ा सकता है। बहुत दिनों बाद सगे-संबंधियों से मिलना होगा। पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज न करें।

धनु- आज कोई नया व्यापार खोलने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक काम मिलेगा। अपने मनोरंजन के लिए धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। अस्थमा के मरीज सेहत का खास ख्याल रखें।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में डील पक्की करने में आपका योगदान सबसे ज्यादा रहेगा। कारोबार में कर्मचारियों के सहयोगी बनें। युवाओं के लिए दिन शानदार रहने वाला है। संतान आपका नाम रोशन करेगी। अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखेंगे।

कुम्भ- आज का ज्यादा समय पसंदीदा गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। करियर में ज्यादा जल्दी मुनाफा प्राप्त करने के चक्कर में खुद को मुश्किल में डाल लेंगे। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई फैसला भावुक होकर न लें।

मीन- आज के दिन की शुरुआत एक गुड न्यूज के साथ होगी। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। ऑफिस का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से शरीर सुस्त रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News