Tarot Card Rashifal (27th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Sunday, Aug 27, 2023 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। घर में चल रहे किसी तनाव को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बैठकर मन की बात करने का प्रयास करेंगे। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।  

वृष- आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई- लिखाई के काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। कामकाज में कुछ नया उत्साह देखने को मिलेगा। जिससे काम में मन लगा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए सही रहेगा। कोई मन की इच्छा पूरी होने की संभावना है। किसी नए काम को शुरू करना बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। अचानक से घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।  

कर्क- आज अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी मनचाहा काम पूरा कर सकेंगे। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर के कामों में उलझे रहेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को काम की चलते कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। छात्रों को आज बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान की किसी गलत हरकत की वजह से मन परेशान रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पेट का दर्द बढ़ सकता है।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए आनंदमय रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार के किसी सदस्य को आप की कोई बात बुरी लग सकती है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक- किसी काम को उतावला होकर न करें, नहीं तो आपसे गलती हो सकती है। संतान के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है। नया घर खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।

धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। संतान किसी वस्तु को लेकर जिद कर सकती है, जिससे किसी भी हाल में पूरा करना होगा। संतान की हर गलती को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। व्यापार कर रहे लोगों को नया आर्डर मिलने की संभावना है।

मकर- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है। अपनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। स्वास्थ्य खट्टा-मीठा रह सकता है।

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। घर-परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अधूरे काम के पूरे होने से राहत भरी सांस लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। भाई व बहन से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। लव लाइफ में कुछ तनाव पैदा होने से चिंता बनी रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising