Tarot Card Rashifal (26th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Aug 26, 2023 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से काम में चल रही बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में जो चिंता चल रही थी, उसमें कमी देखने को मिलेगी। परिवार का आपके प्रति व्यवहार थोड़ा बदल सकता है। छात्रों को अध्यापकों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष: आज व्यापार में नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। युवा वर्ग जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सूत्रों के माध्यम से नई जानकारी प्राप्त होगी। परिवार के सामने अपनी बात रखते वक्त मर्यादा को न भूलें। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

मिथुन: आज जॉब करने वालों के लिए लाभ के दरवाजे खुलेंगे। व्यापार में धन प्राप्ति संभव है। युवाओं को अपना कोई जरुरी काम टालना पड़ सकता है। परिवार में मेहमानों का आना होगा। बदलते मौसम की वजह से सेहत में बदलाव देखने को मिलेगा।

कर्क: आज कारोबार करने वालों के लिए नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। युवाओं को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह: आज कोई बड़ा कार्य करने का मन करेगा। नौकरीपेशा लोग सुकून भरा समय बिताएंगे। युवाओं की जल्दबाजी में कोई वस्तु गुम हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ विवाद में न पड़ें। सेहत के लिहाज से खुद को स्फूर्ति से भरपूर महसूस करेंगे।

कन्या: आज कारोबार में कोई नई योजना लागू करेंगे लेकिन कानूनी काम अड़चन पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी तारीफ सुनने को मिलेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च करेंगे। सिंगल को अच्छे घर से रिश्ते आएंगे।

तुला: आज कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय के लिहाज से मन के मुताबिक फायदे मिलेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से खुद को कमजोर पाएंगे। घर का वातावरण सही रहेगा।

वृश्चिक: आज काम में लग्न और उत्साह बना रहेगा। व्यापार के मुनाफे से संतुष्टि प्राप्त होगी। संतान के सेहत की चिंता रहेगी। मित्रों व परिवार के सहयोग से कोई नया मुकाम हासिल करेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।

धनु: आज नई नौकरी का आवेदन करने के लिए सही समय है। व्यापार के मामले में किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। युवाओं के लिए दिन बहुत बेहतर रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिए मन कुछ तनाव में रहेगा।

मकर: आज परिवार की परेशानियों को दूर करने के लिए मेहनत करेंगे। शेयर मार्केट में लाभ संभव है। मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। करीबी दोस्त से मिलकर बहुत ही खुशी महसूस होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ: आज व्यापार में किसी को पैसा उधार न दें। पारिवारिक व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को मनपसंद वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ थोड़ी सी गलतफहमी रिश्ते को खराब करेगी। स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट किसी अच्छी कंपनी में हो सकता है।

मीन: आज कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। व्यापार में फायदा पाने के लिए कुछ समझौता करना पड़ेगा। वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात कोई फायदा दिलाएगी। जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। 

Niyati Bhandari

Advertising