Tarot Card Rashifal (24th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Aug 24, 2023 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण कामों को समय से पूरा करने में आपका योगदान सबसे ज्यादा होगा। व्यापार की तरक्की से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना बिल्कुल न भूलें।

वृष- आज कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपको मनचाहा फायदा दिला सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग थोड़ा बिजी रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। जीवनसाथी का मूड आपके प्रति कुछ खराब रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

मिथुन- आज व्यापार में कोई नया व्यक्ति बड़ा मुनाफा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में कान के कच्चे न बनें नहीं तो काम खराब होने की सम्भावना है। युवाओं को उनकी मनचाही चीज आसानी से मिल जाएगी। घर में कोई नया मेहमान आएगा।

कर्क- आज धन उधार लेने की सोच रहे हैं तो प्लान स्थगित कर दें। ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों को कोई नई खबर सुनने को मिलेगी। घर की साज-सज्जा में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। युवा वर्ग अपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। दोस्तों के साथ किए वादों को पूरा करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। सेहत में जो नकारात्मकता थी, वो सही हो जाएगी।

कन्या- आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार में डील को पक्की करने के लिए पापड़ बेलने पड़ेंगे। साथी के साथ चल रही दूरियां खत्म हो जाएंगी। करियर को लेकर युवाओं के मन में कुछ कन्फ्यूजन भरी स्थिति उत्पन्न होगी।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में मिले अवसरों को हाथ से जाने नहीं देंगे। उधार लिया धन काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। घर के खर्चें करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ढीला रहने वाला है।

वृश्चिक- आज काबिलियत ही आपकी ताकत बनेगी। व्यापार में कर्मचारियों का भरपूर साथ मिलेगा। किसी की मदद करके मन को बहुत सुकून मिलेगा। युवाओं को नया काम प्राप्त होगा। आंखों से संबंधित रोग परेशान करेगा।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में अपनी कोई जरुरी जानकारी शेयर न करें। कारोबारियों का जीवन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। छात्रों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। संयम के साथ परेशानियों का हल निकाल लेंगे। सेहत सही रहेगी।

मकर- आज नौकरी में कार्यरत लोग अपने स्वाभिमान के साथ समझौता न करें। व्यापार में आपके साथ कोई धोखाधड़ी कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपना ध्यान पढ़ाई-लिखाई से न हटने दें। सेहत में संबंधित मामले में आपको गुड न्यूज मिलेगी।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं का मन करियर के तनाव में घिरा रहेगा। ड्राइविंग करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। जुकाम-खांसी जैसी मौसमी परेशानी तंग करेगी।

मीन- आज कार्यस्थल में आपकी भलाई का कोई फायदा उठा सकता है। परिवार नए मुकाम तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। परिवार में अचानक किसी का आगमन हैरान कर देगा। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएं।

Niyati Bhandari

Advertising