Tarot Card Rashifal (22nd august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होते नजर आएंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कानूनी अड़चन से सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के किसी काम में मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। किसी फैमिली फंक्शन पर नए लोगों से मिलना सुखद रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को मनोनुकूल लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद को लेकर भाईयों के साथ झगड़ा हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग सैलरी न मिलने के कारण परेशान रहेंगे। अधिक धन खर्च करने से परहेज करें। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। किसी करीबी के यहां से बुरी खबर प्राप्त हो सकती है।

सिंह- बिजनेस के कामों में ढील देने से बचें। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय गुजारेंगे।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए आनंदमय रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जॉब के लिए ऑफर मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। ज्यादा काम करने से सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी समस्या भी हो सकती है।

तुला- आज का दिन साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में किसी का सहयोग मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक-  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।  घर की रंगाई-पुताई को कराने का भी विचार बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

धनु- आज घर के लिए कुछ जरूरी चीजें खरीदने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि की महिलायों का सारा दिन घर के कामों में गुजरेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कई नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।  

मकर- कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। युवाओं को अपने मन के मुताबिक नौकरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कुम्भ- आज कारोबारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। युवा वर्ग किसी भी मौके को हाथ से जाने न दें, पछताना पड़ेगा। योग से शारीरिक कष्टों को काफी हद तक सही कर लेंगे।

मीन- व्यापार में काम को सही करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई को छोड़कर इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। किसी को दिया हुआ उधार धन वापिस मिलने की संभावना है। माता-पिता को साथ बैठकर अपने भविष्य के बारें में चर्चा करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News