Tarot Card Rashifal (29th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज नया वाहन या भूमि खरीदने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र की तरफ से किसी यात्रा पर जाएंगे। छात्रों के लिए दिन थोड़ा कठिनाई से भरा रहेगा। व्यापार में लेन-देन थोड़ा संभल कर करें। पार्टनर से ज्यादा अपेक्षाएं दिल दुखा सकती हैं।

वृष- आज व्यापार में बढ़ते खर्चें परेशानी को थोड़ा बढ़ा सकते हैं। ऑफिस की समस्या का हल निकालने के लिए एकांत में विचार करेंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने की संभावना है। युवाओं को धोखा मिल सकता है, थोड़ा ध्यान रखें।

मिथुन- अगर पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो विश्वास को डगमगाने न दें। कार्यक्षेत्र में कामयाबी पाकर मन बहुत प्रसन्न रहेगा। घर में बुरे वातावरण का असर बच्चों के दिमाग पर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

कर्क- आज मन के विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें नहीं तो बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव कम होगा। युवा जरुरत से ज्यादा जिम्मेदारी लेने से बचें। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें।

सिंह- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। युवा कामयाबी के शिखर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बढ़ते वजन को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

कन्या- आज आय को बढ़ाने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे इन्हें हाथ से जाने न दें। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा डगमगाया हुआ रहेगा। युवा अनुमान लगाकर कोई काम न करें। सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्कयता है। परिवार का वातावरण सही रहेगा।

तुला- आज आपके बोलने की कला आपको कामयाबी तक लेकर जाएगी। फंसा हुआ पैसा किसी की मदद से वापिस मिल सकता है। व्यापार में काम को निखारने का प्रयास करें। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार और विश्वास बना रहेगा।

वृश्चिक- आज पारिवारिक जमीन-जायदाद की वजह से रिश्तेदारों के साथ विवाद होने की संभावना है। कारोबार में कोई काम अधूरा न छोड़ें। ऑफिस में लाभ की प्राप्ति होगी। पेट से संबंधित बीमारियों का सही से इलाज जरूर करवाएं।

धनु- आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ चल रहा वाद-विवाद खत्म हो जाएगा। कारोबारियों के लिए समय थोड़ा कष्टदायक रहेगा। सगे-संबंधी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान के करियर को लेकर मन किसी कंफ्यूजन में रहेगा।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। व्यापार में धन हानि होने से मन परेशान रहेगा, ध्यान से हर काम करें। परिवार में बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन भी संभल कर चलाएं।  

कुम्भ- आज किसी नई जगह पर प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होगी। मन का रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। पड़ोसियों से किसी फालतू बात पर बहस न करें। आर्थिक तंगी को ठीक करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

मीन- आज का दिन कारोबार के लिहाज से थोड़ा खराब रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी काम की वजह से चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। युवा वर्ग अपने से बड़ों के काम को देखकर प्रेरणा लेंगे। परिवार में सभी तरह की मौज-मस्ती रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News