Tarot Card Rashifal (6th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 06:43 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आप के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहें लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को किसी नई जगह पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

वृष- आज नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सरकारी कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। किसी बात को लेकर परिवार वालें से मन-मुटाव हो सकता है। युवा दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
 
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में होगा। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे।  

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।आर्थिक मामलों में प्रगति होती हुई नजर आएगी। परिवारिक जीवन सुखमय होगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

सिंह- जो लोग अपना बिजनेस करने के बारे में सोच रहें है, उनके लिए समय बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहयोगियों से झगड़ा हो सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मजबूती बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे।    

कन्या- जो लोग घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत योग्य है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच-विचार कर लें। छोटे भाई का रिश्ता पक्का होने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बाहर का खाने से परहेज करें।  

तुला- शाही खर्च से सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नये मित्र या लव रिलेशन बन सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों के यहां से कोई बुरी खबर मिल सकती है। पुराना दर्द फिर से जाग सकता है, जो बहुत ही तकलीफ देगा।  

वृश्चिक- बिजनेस में कोई भी लेन-देन बहुत ही सोच-विचार कर करें। किसी दोस्त से व्यापार करने में मदद मिलेगी। किसी की बातों में आकर साथी पर शक कर सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियों को परिवार के साथ बैठ कर सुलझाने की कोशिश करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए उत्तम रहेगा। विरोधी आपके खिलाफ सोची-समझी साजिश रच सकते हैं। किसी को धन उधार देने से बचें। इस राशि की औरतें घर के कामकाजों में व्यस्त रहेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करेंगे।

मकर- अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी वाणी ही आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जो छात्र विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होगी। सेहत में पहले से अधिक सुधार रहेगा।  

कुम्भ- शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए अधिक धन न लगाएं। यदि कहीं पैसा रुका हुआ था, तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन- व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा। आज आपके मन की किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में बिताएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News