Tarot Card Rashifal (21st august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Aug 21, 2023 - 06:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मिले काम को पूरी मेहनत से निभाने की कोशिश करेंगे। व्यापार कर रहे लोग मन लगाकर काम करें तो लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

वृष- आज किसी अनजान व्यक्ति की सलाह व्यापार में बहुत लाभ दे सकती है। बिजनेस के काम को अपनी देख-रेख में करवाएं। छात्रों की इच्छा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन- आज मिथुन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में हल मिलेगा। व्यापार में चल रही उथल-पुथल को देखकर मन बेचैन रहेगा। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलने के योग हैं। परिवार के किसी मैंबर के साथ झगड़ा होने की संभावना है। ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आप की मदद करेंगे। ऑफिस में अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके बिगड़े काम को भी संभाल लेंगे। परिवार के साथ पूरा दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में बितेगा। बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम हो सकता है।

सिंह- आज सारी परेशानी को पीछे छोड़ कर कामकाज में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में अपने विरोधियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें। छात्रों के परीक्षा में अच्छे परिणाम से घर वालों का नाम रोशन होगा।
 
कन्या- निवेश संबंधी कार्य के लिए समय बहुत अनुकूल है। कानूनी मामले में दखलअंदाजी करने से पहले सोच-विचार कर लें। व्यापार में मनचाहे लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेंगा। प्रेम-संबंधों में पहले से ज्यादा मधुरता देखने को मिलेगी। पेट के दर्द को नजरअंदाज न करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 
तुला- आज कहीं से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। युवा किसी की राय लेने के बजाय अपने मन की बात पर गौर करें। परिवार में अगर कोई प्रेम विवाह करने के बारे में सोच रहा है तो सोच-विचार कर लें।  

वृश्चिक- मशीनरी से संबंधित कामों को ध्यान से करें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होगी।

धनु- नए विचारों के साथ काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। ऑफिस में श्रेय मेहनत से अधिक प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग सैलरी न बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी होगी। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

मकर- कार्यक्षेत्र में आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों को चुंबक की तरह खींचेगा। व्यवसाय में आपको खूब तरक्की मिलेगी। कोर्ट- कचहरी में चल रहे मुकदमे का हल निकलेगा। परिवार के साथ पहाड़ी इलाके में घूमने जा सकते हैं। घुटनों का दर्द बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।

मीन- फोन या सोशल मीडिया के जरिये बिजनेस संबंधी काम होगा। कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें। जॉब करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। सेहत में बदलाव देखने के लिए समय-समय पर डॉक्टर को दिखाते रहें।

Niyati Bhandari

Advertising