Tarot Card Rashifal (8th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज संतान की सकारात्मक गतिविधियों की वजह से घर में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। ऑफिस में जो मसला चल रहा था उसका भी हल मिलने की संभावना है। मामा पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ- आज कार्यक्षेत्र में स्टाफ के बीच कुछ मन-मुटाव होने की संभावना है। व्यापार में हर काम को अपनी ही देख-रेख में कराएं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।

मिथुन- आज दोस्तों की मदद से शेयर मार्किट की किसी समस्या का हल निकाल लेंगे। ऑफिस में विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने के प्रयास करेंगे। अचानक से किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कर्क- आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन शांत मन के साथ बुरा समय काटने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में अचानक से खर्चा होने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। स्वभाव में बदलाव करने का प्रयास करें।  

सिंह- आज नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। व्यापार करने वालों का दिन बहुत सुखमय रहेगा। छात्रों को शिक्षा से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। सेहत का खास ख्याल रखें, बुखार होने की संभावना है।

कन्या- आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी। घर की साज-सज्जा के लिए किसी से सलाह-मशवरा लेंगे। मानसिक स्थिति कुछ डगमगा सकती है।

तुला- आज परिवार वालों के साथ बैठकर कुछ नया प्लान करेंगे। ऑफिस में काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव को दूर करने का प्रयास करेंगे। ज्यादा क्रोध का असर सेहत पर देखने को मिलेगा।

वृश्चिक- आज मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक जगह पर जाएंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत से नए मौके मिलेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पेट दर्द रहेगा।  

धनु- आज ऑनलाइन काम करने वालो की लॉटरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि के साथ सारे मसले का हल निकाल लेंगे। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन पर जाने का मौका मिलेगा। युवा बेवजह के विवादों से बच कर रहें।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। युवा बेहतर भविष्य के लिए बहुत मेहनत करेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुम्भ- आज कारोबार में बड़ी डील को पक्का करने में सफल रहेंगे। अपनी कीमती वस्तु को संभाल कर रखें। कार्यक्षेत्र की मीटिंग में आपका सबसे ज्यादा योगदान रहेगा। किसी भी तरह का उधार लेने या देने से बचें। सेहत से जुड़ी समस्या ठीक हो जाएगी।

मीन- आज मुश्किल समय में सीनियर का साथ पाकर बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। कर्जे में भी कमी देखने को मिलेगी। आपकी किसी बात से परिवार का माहौल थोड़ा सा बिगड़ सकता है। सेहत की बात करें तो बाल झड़ने की समस्या तंग करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News