Tarot Card Rashifal (8th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे, जो आपके फेवर में रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे। कोई भी नया व्यापार करने के लिए सोच-समझ कर फैसला लें। आज सुखद समाचार मिलने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी बनी रहेगी।

वृष- आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला है। दुश्मन भी आपके मुरीद बनेंगे। कार्य समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। किसी भी चीज़ में निवेश करने से पहले सोच लें। गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।

मिथुन- आज ऑफिस में मुश्किल हालात में भी सकारात्मक सोच बना कर रखेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला लेते वक्त दिल की बजाय दिमाग से सोचें। युवाओं को एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क- आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र में जितना हो सके उतनी मेहनत करें, सफलता मिलेगी। युवा करियर में आगे बढ़ने के लिए सोच-विचार कर कोई फैसला लें। शुगर के मरीज समय पर जांच करवाते रहें।

सिंह- आज आपकी समझदारी और प्रयास से आमदनी के स्रोत बनेंगे। अपनी चादर देखकर पैर पसारें। व्यापार से जुड़े लोगों को नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। युवा गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। परिवार में प्यार बना रहेगा। सेहत में सुधार देखने के लिए दिनचर्या को सुधारना होगा।

कन्या- आज कोई भी काम बहुत सावधानी से करना होगा। दुश्मन आपको नीचा दिखाने में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों का मन धार्मिक कार्यो में लगेगा। सेहत का भी पूरा ख्याल रखें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज किसी विशेष काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पुराना रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन इधर-उधर भटकेगा। प्रेम संबंधों में अनबन दूर होगी। माइग्रेन बढ़ने से बेचैनी होगी।      

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। फालतू खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। छात्र परिवार के साथ हिल स्टेशन जाने का प्लान बनाएंगे।

धनु- जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हैं, उनको धन लाभ होगा। कुछ लोगों को पहली नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल हो सकता है। विद्यार्थियों का दिन आज बेहतर तरीके से बीतेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

कुंभ- आज का दिन मस्त रहेगा। कला और संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम की वजह से लाभ मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश या शहर से बाहर जा सकते हैं। परिवार वालों से मनचाहा गिफ्ट प्राप्त कर बहुत खुशी मिलेगी। घर के बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।  

मीन- आज बिना किसी रूकावट के सारे काम पूरे हो जाएंगे लेकिन किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए नए काम की शुरुआत करने का सही समय है। परिवार के साथ विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। छात्र पढ़ाई करने के बजाय इधर-उधर की बातों में समय व्यर्थ करेंगे।

  PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News