Tarot Card Rashifal (27th may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, May 27, 2023 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। धन आगमन के मन चाहे स्त्रोत बनेंगे। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलने के योग हैं।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में मिले कार्य को दिल से निभाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। युवा दोस्तों के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन- आज नौकरी कर रहे लोगों के लिए स्थान परिर्वतन संबंधी चांस बन रहे हैं। कानूनी मामले में दखल अंदाजी करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। परिवार में किसी मेहमान के आने से घर में बहार आ जाएगी।

कर्क- आज कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपना नाम कमाने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। व्यापार में चल रही उथल- पुथल को देखकर मन बेचैन रहेगा। छात्रों के अच्छे प्रर्दशन से घर वालों का नाम रोशन होगा। दांतों में दर्द से मन परेशान रहेगा।

सिंह- आज सारी परेशानियों को पीछे छोड़कर काम पर ध्यान देंगे। व्यापार करने वाले लोग मिलकर काम करें तो बेहतर लाभ मिलेगा। छात्र मसलों का हल निकालने के लिए एकांत में बैठकर सोचेंगे। भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।  

कन्या- आज कन्या राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में हल मिल जाएगा। बिजनेस में हर एक काम को अपनी देख-रेख में करवाएं। छात्रों की इच्छा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। बदलते मौसम के कारण खांसी- जुकाम रहेगा।

तुला- आज किसी अनजान की सलाह आपको बहुत बड़ा लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढे़गा। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी। युवाओं के सामने नई चुनौतियां आएंगी। पेट के दर्द को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक- ऑफिस में अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके बिगड़े काम को भी संभाल लेंगे। बिजनेस में पैसे का उपयोग सोच-समझकर करें, आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। युवा अपने करियर पर फोकस करेंगे।

धनु- आज बिजनेस को आगे बढ़ता देखकर बहुत ही खुशी मिलेगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आंखों से संबंधित बीमारी तकलीफ देगी।  

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी-व्यापार में हर कदम सोच- विचार कर उठाएं। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएंगे, बजट का भी ध्यान रखें। विद्यार्थी दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।  

कुंभ- आज का दिन परिवार के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीतेगा। कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। घर में किसी करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा। काम की व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मीन- आज कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी मदद करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग सैलरी में कोई बढ़ोतरी न होता देख रिजाइन दे सकते हैं। युवा को पढ़ाई से संबंधित मामलों में दिक्कते आएंगी। घुटनों का दर्द तकलीफ देगा।

Niyati Bhandari

Advertising