Tarot Card Rashifal (23rd may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 11:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कार्यक्षेत्र पर आपके काम की सरहाना की जाएगी। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ेगी अथवा प्रमोशन मिलने की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। घुटनों में दर्द के कारण मन परेशान रहेगा।

वृष- प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्टाफ के साथ विश्वास और एकता बनाएं रखने से उनकी कार्यक्षमता बेहतर होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों के विदेश जाने के योग हैं। खान-पान में सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान न दें, नहीं तो अपना नुकसान कर बैठेंगे। छात्रों को करियर संबंधी नए अवसर प्राप्त होंगे। ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या हो सकती है।

कर्क- आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए खुद के विचार बदलने की आवश्यकता है। कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप के शत्रु आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। साथी की सेहत को लेकर मन बेचैन रहेगा।  

सिंह- नौजवानों के लिए रोज़गार के नए अवसर बनेंगे। रूका हुआ धन कहीं से वापस मिलने की संभावना है। अपना व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव बना रहेगी। घर में किसी की सेहत ज्यादा खराब हो सकती है।

कन्या- कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में कोई भी मुश्किल काम को थोड़ी देर में ही पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य में स्थिरता आएगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज किसी विशेष काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पुराना रूका हुआ कार्य दोबारा शुरू होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पूजा-पाठ में लगा रहेगा। प्रेम संबंधों में अनबन दूर होगी। माइग्रेन बढ़ने से बेचैनी होगी।    

वृश्चिक- आज महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा, इससे आप के रूटीन में बदलाव होगा। लोगों की बुराई करने से बचें, नहीं तो आप की इमेज भी बिगड़ सकती है। छात्रों को उनकी मेहनत के जल्दी ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ज्यादा थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है।    

धनु- कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है। किसी नई योजना को साकार करने का उत्तम समय है। स्टॉक मार्केट से संबंधित लोगों को अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन बड़ा फायदा देगा। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है, जो दिन भर परेशान करेगी।    

मकर- व्यवसाय को व्यवस्थित करने की योजना सफल होगी। पार्टनरशिप संबंधी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी मित्र की बातों में आकर निवेश न करें। परिवार के साथ रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। कफ और खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ- कुछ दिनों से आप जिस काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उसके शुभ फल मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने मान-सम्मान के लिए सजग रहें। सरकारी काम कर रहे लोगों को अतिरिक्त काम मिलेगा। किसी रिश्तेदार के यहां से कोई बुरी खबर मिलेगी।

मीन- साझेदारी से किए व्यवसाय में आपसी तालमेल रखें। स्टाफ और सहयोगियों के साथ कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम के साथ-साथ घर में समय देना होगा। सरकारी कामों में निराशा मिलेगी। छात्रों को किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News