Tarot Card Rashifal (11th may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन अच्छा बीतेगा। अपने मजबूत विचारों से बिजनेस को सही से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत कार्यों को काम पर हावी न होने दें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेगा। परिवार वालों के साथ फैमली फंक्शन में जा सकते हैं।

वृष- आज आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सैलरी बढ़ने की संभावना दिखती नजर आ रही है। युवाओं को अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। छात्रों को मनचाहा परिणाम प्राप्त करने लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन- ऑनलाइन मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपका दिन उत्तम रहेगा।

कर्क- कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। छात्र सारा दिन अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। घर की सजावट को चेंज करने के बारे में सोचेंगे। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।  

सिंह- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की हर एक बात को ध्यान से समझने की कोशिश करें। व्यापार कर रहे लोग पार्टनर के साथ मिलकर नया प्लान बनाएंगे। संतान के विदेश जाने की बात सुनकर मन परेशान रह सकता है। घर में अनुशासन भरा माहौल बना रहेगा।

कन्या- भाग्य का साथ पाकर मुश्किल कामों को करने में सफल रहेंगे। व्यापार में ज्यादा लाभ पाने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ते को न अपनाएं। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। बहन-भाई में प्रेम-प्यार बढ़ेगा। ज्यादा भागदौड़ के कारण सेहत खराब हो सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज अनचाहे रास्तों से अपनी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर घरवालों से बात करेंगे। पुराने दोस्त से मिलकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बदलते मौसम के चलते बुखार हो सकता है।

वृश्चिक- घर में सुखद समाचार मिलने से रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवन में कुछ बदलाव होंगे, जो आपके फेवर में होंगे। अनचाहे साधनों से बेनिफिट होगा। परिवार की बातें घर से बाहर न जाने दें। घुटनों का दर्द परेशान करेगा।    

धनु- आपकी समझदारी और प्रयास से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। लोकप्रियता में इजाफा होगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी, विश्वास और गहरा होगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर बहुत मजा करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा।  

मकर- व्यापार के क्षेत्र में मुनाफा मिलने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जो युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनकी मनोकामना पूरी होगी। कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। मान-सम्मान बढे़गा।  

कुंभ- जो लोग ऑनलाइन काम करने के बारे में सोच रहे हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट हाथ में आएगा। छात्रों को प्रेम-प्रसंगो से दूर रहने की हिदायत दी जाती है। सेहत संबंधी परेशानी बनी रहेगी।

मीन- व्यापार के क्षेत्र में भारी मुनाफा मिलने के आसार हैं। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साईन न करें। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन होगा। छात्रों को कुछ विषयों में दिक्कत आ सकती है।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News