Tarot Card Rashifal (2nd may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। सीनियर्स की ओर से उचित सहयोग नहीं मिल पायेगा। छात्र वर्ग के लिए थोड़ा कठिन समय रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष- आज आपके संचित धन और कुटुंब का विस्तार होगा। मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाहब होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए शुभ होगी। सेहत के प्रति सजग रहें।
मिथुन- आज भूमी अथवा वाहन का क्रय-विक्रय करना अच्छा लाभ देगा। भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। फैमिली के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। छात्र वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें, किसी प्रेम प्रसंग में नहीं पड़ें।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में लाभ के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। रुका धन मिल सकता है। रिश्तेदारों के स्वभाव को लेकर आपका मन खिन्न रहने वाला है। किसी करीबी की सेहत पर धन खर्च हो सकता है।
सिंह- आज पैतृक संपत्ति के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है। धन के मामले में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार में आपसी कलह का वातावरण बना रहेगा।
कन्या- आज समय तरक्की देने वाला हो सकता है बशर्ते स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में विजय होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो वक्त आपका है। सिंगल को शादी के लिए मनपसंद प्रस्ताव मिल सकते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज बॉस और सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। धन संचय करने में सफल रहेंगे। साथी के साथ लड़ाई-झगड़े का योग बन रहा है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है।
वृश्चिक- आज मन के अनुसार कार्य करने को मिलेंगे। नए संपर्क बनेंगे और लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। करियर के लिहाज समय आपके हक में है। परिवार से जुड़े कुछ तनाव मिल सकते हैं।
धनु- आज हर काम में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी और बाहरी स्रोतों से भी लाभ होगा। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। करियर में विशेष सफलता मिलेगी।
मकर- आज का दिन कहीं से अचानक धन प्राप्ति वाला हो सकता है। करियर में आगे बढ़ेंगे। शत्रुओं से टकराव हो सकता है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। मौसमी समस्याओं को हल्के में न लें।
कुंभ- आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन की बचत करके चलना होगा। सरकारी नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। परिवार की सुख-समृद्धि और शांति में इजाफा होगा।
मीन- आज का दिन मंगलमय रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए धन के स्रोत बनेंगे। युवाओं को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति प्राप्त होने से खुशियों भरा माहौल रहेगा।