Tarot Card Rashifal (30th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे व्यापार में बहुत लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। बदहजमी और गैस की समस्या रह सकती है।

वृष- आज बेहद संघर्ष के बाद मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कानूनी लड़ाई में विजय मिलेगी। फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन- साझेदारी में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत शुभ है। कानूनी मुकदमे से राहत मिलेगी। परिवार के किसी सुलझे और समझदार व्यक्ति से बिजनेस के टिप्स मिलेंगे, लाभ होगा। मां की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

कर्क- आज मन हल्का करने के लिए हॉबी पर ध्यान देना जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। जॉब को चेंज करने की सोच सकते हैं। कोई अजनबी जीवन में दस्तक दे सकता है। पेट की गड़बड़ी परेशानी में डालेगी।

 सिंह- आज इन राशि वालों पर दैवीय कृपा खूब बरसने वाली है। शत्रुओं का नाश होगा, वो चाहकर भी आपके सामने ठहर नहीं पाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। नए संबंध बनेंगे, जो अच्छा लाभ देंगे। खुद को हेल्दी फील करेंगे।  

 कन्या- आज स्वभाव में आलस्य बना रहेगा। गलत संगत से दोस्ती परेशानी में डाल सकती है। व्यापार में किसी की मदद से मुश्किल काम को थोड़ी ही देर में पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज कार्य स्थल में एक लीडर की भांति काम करने का मौका मिलेगा। राजनीति में संग्लन होने से मान-यश की प्राप्ति होगी। कानूनी मामले में राहत मिलेगी। परिवार को अच्छा समय देंगे, जिससे खुशहाली बनी रहेगी।

वृश्चिक- आज कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर समय थोड़ा अशुभ हो सकता है। धन खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। संतान पक्ष की सेहत को लेकर कुछ परेशानी रहेगी।

धनु- आज बिजनेस पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। विदेशों से आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। एक से अधिक आय के स्रोत बनने के योग हैं। युवाओं को मन मुताबिक नौकरी मिल सकती है। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार पर भरोसा न करें।

 कुंभ- आज व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। काफी समय से अटके काम पूरे होते नजर आएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

मीन- आज अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करके नए मौके को लपक सकते हैं। किसी को अप्रिय वचन न कहें। शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। वर्क प्लेस पर शत्रु परेशान करेंगे। साथी से कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News