Tarot Card Rashifal (29th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 09:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका भाग्य स्थान शुभ फल देने वाला है। आलस्य को त्याग कर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। किसी पुरानी संपत्ति का सौदा उम्मीद से अधिक लाभ देगा। प्रतिद्वंदी आगे निकलने का प्रयास करेंगे लेकिन वो सफल नहीं होंगे।

वृष-आज अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करके नए मौको को लपक सकते हैं। किसी को अप्रिय वचन न कहें। शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा मिलने के योग हैं। वर्क प्लेस पर शत्रु परेशान करेंगे। साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलेगा।

मिथुन- आज व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। काफी समय से अटके काम पूरे होते हुए दिखाई देंगे। परिवार के साथ भविष्य के लिए यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कर्क- साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसे आज के लिए टाल देना ही अच्छा होगा। जीवन में छोटे-मोटे कष्ट आ सकते हैं। धन की किल्लत महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव और संकट की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- आज इस राशि वालों पर दैवीय कृपा खूब बरसने वाली है। शत्रुओं का नाश होगा, वो चाहकर भी आपके सामने ठहर नहीं पाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। नए सम्बन्ध बनेंगे, जो अच्छा लाभ देंगे। खुद को हेल्दी फील करेंगे।

कन्या- आज कार्य स्थल पर एक लीडर की भांति काम करने का मौका मिलेगा। राजनीति में संलग्न होने से मान-यश की प्राप्ति होगी। कानूनी मुक़दमे से राहत मिलेगी। परिवार को अच्छा समय देंगे, जिससे खुशहाली बनी रहेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। एक से अधिक आय के स्रोत बनने के योग हैं। युवाओं को मन मुताबिक नौकरी मिल सकती है। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार पर भरोसा न करें। संतान पक्ष की सेहत को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

वृश्चिक- आज स्वभाव में आलस्य बना रहेगा। गलत संगत से दोस्ती परेशानी में डाल सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर समय थोड़ा अशुभ हो सकता है। धन के खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।

धनु- आज बिजनेस पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। विदेशों से आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। फैमिली के साथ मतभेद मनभेद में परिवर्तित हो सकते हैं। पेट की गड़बड़ी परेशानी में डालेगी।

मकर- आज अपना मन हल्का करने के लिए हॉबी पर ध्यान देना जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। व्यापार में खूब धन लाभ मिलेगा। जॉब को चेंज करनी की सोचेंगे। कोई अजनबी जीवन में दस्तक दे सकता है। मां की सेहत को लेकर चिंता होगी।

कुंभ- आज कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। कानूनी लड़ाई में विजय मिलेगी। लव मैरिज के लिए घरवालों का समर्थन हासिल करने में सफल होंगे।

मीन-  आज बेहद संघर्ष के बाद मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। व्यापार में किसी की मदद से मुश्किल काम को थोड़ी ही देर में पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है। 

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News