Tarot Card Rashifal (2nd March):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 12:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज व्यापार में अनुभवी व्यक्ति के साथ बैठकर नई योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका रुखा व्यवहार हानिकारक हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्या का समाधान खुद ढूढ़ने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करना ही सही रहेगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आने वाले समय में फायदा मिल सकता है। युवा न चाहते हुए भी किसी परेशानी में फंस जाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

मिथुन- आज जिस चीज के सपने देख रहे थे, वह पूरे हो जाएंगे। शेयर मार्किट में जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई हो जाएगी। कार्यक्षेत्र की तरफ से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। युवा वर्ग अपने माता-पिता का सहारा बनने का प्रयास करेंगे। पैरों में दर्द हो सकता है।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में काम करते समय तनाव न लें वर्ना काम खराब होने की संभावना है। व्यापार में मनोबल की कमी महसूस हो सकती है। छात्रों का मन परीक्षा की वजह से बेचैन रहेगा। घर में किसी नए काम की योजना बनेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह- आज बिजनेस में किसी अजनबी की बातों पर विश्वास करने से बचें। व्यवसाय के स्थान पर आपकी उपस्थिति आवश्यक होगी। छात्र मौज-मस्ती के बीच अपनी पढ़ाई को न भूलें। जीवनसाथी के मन की बात को समझने का प्रयास करेंगे। बी.पी की समस्या हो सकती है।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में बढ़िया काम की वजह से वाह-वाही के पात्र बनेंगे। बिजनेस में अपनी प्रतिभा से बड़ी डील को पक्की करने में सफल होंगे। युवाओं की चल रही परेशानी भी खत्म होती हुई दिखाई देगी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा अच्छी हो जाएगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

तुला- आज ऑफिस में दूसरों के काम करने में लगे रहेंगे। बिजनेस में अपना हुनर दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। गैर-कानूनी काम में पैर रखने से बचें। घर के बच्चों की समस्या का समाधान ढूढ़ने के प्रयास करेंगे। शुगर के मरीज नियमित रूप से चेकअप कराएं तथा इलाज लें।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही फोकस करेंगे। व्यवसाय में मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। युवा प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ न करें। किसी बात को लेकर परिवार वालों के बीच कहा-सुनी होगी। स्किन एलर्जी हो सकती है।

धनु- आज समय आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी काम हाथ में लेंगे वह पूरे हो जाएंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण लोगों का साथ मिलेगा। युवा अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर अपना समय बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल वाला माहौल रहेगा।

मकर- आज व्यापार से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धन हानि की स्थिति बनेगी, संभल कर काम करें। युवा एक से ज्यादा कामों में अपनी टांग न फंसाएं। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मांसपेशियों में खिंचाव होने से तकलीफ हो सकती है।

कुम्भ- आज व्यस्तता के बावजूद भी घरवालों के लिए समय निकाल ही लेंगे। व्यापार में कुछ उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बजट बनाकर खर्च करें नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में सोच से भी ज्यादा काम करना पड़ सकता है। व्यापार में अनुशासन के साथ काम करना ही सही रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में शांति बनी रहेगी। मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News